Aba News

गिरिडीह में 45 दुकानों पर चला बुलडोजर | फोरलेन सड़क निर्माण के लिए बड़ी कार्रवाई

टावर चौक से कल्याणडीह तक फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर शनिवार को निगम की 45 दुकानों को बुलडोजर के माध्यम से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिला। बता दे कि ये सभी दुकानें पुराना जेल परिसर के पीछे नगर निगम द्वारा निर्मित किया गया था। मालूम हो कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर इन दुकानों को पहले तोड़ा गया था। वहीं दुकान संचालकों को दूसरे जगह दुकान आवंटित किया गया था। लेकिन कुछ दुकानदारों ओर दुकानदार संघ के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था।

जिसके बाद तोड़े हुए दुकानों में रिपेयरिंग कर दुकान सजाने का काम कुछ लोगों के द्वारा शुरू कर दिया गया था। इसके बाद नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन की सहायता से दुकानों को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई की। मौके पर दंडाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें