Aba News

गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती: 42 लाख नकद और भारी मात्रा में सोने के आभूषण ले उड़े हथियारबंद अपराधी

के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब सवा नौ बजे बैंक खुलते ही 5-6 की संख्या में आये बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। अपराधी बैंक के दराज से 42 लाख रुपये से अधिक नकद और लॉकर में रखे भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण लूटकर फरार हो गये।

रेनकोट पहनकर घुसे थे अपराधी, गार्ड को किया घायल
जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त बैंक में सफाई का काम चल रहा था। बारिश का फायदा उठाते हुए सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक में दाखिल हुए थे, जिससे उनके चेहरे ढके हुए थे। अंदर घुसते ही बदमाशों ने हथियार निकाल लिए। बैंक के सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार ने जब अपराधियों का विरोध करने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने बंदूक की बट से वार कर उन्हें घायल कर दिया और सभी कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया।

मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर खुलवाया चेस्ट
दहशत फैलाने के बाद अपराधी सीधे बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चैंबर में घुसे। उन्होंने मैनेजर को गन प्वाइंट पर लिया और बैंक का चेस्ट व लॉकर खुलवाया। इसके बाद 42 लाख से अधिक की नकदी और ग्राहकों के कीमती स्वर्ण आभूषण बैग में भरे। पूरी वारदात को बेहद कम समय में अंजाम देने के बाद सभी अपराधी दो बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस महकमे में हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच
दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एसपी और डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। शहर भर में नाकेबंदी कर दी गई है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें