Aba News

भाजपा स्थापना दिवस पर जिला महानगर कमेटी की बैठक, तीन दिवसीय अभियान की घोषणा

गिरिडीह भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शंकरचक्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गिरिडीह जिला महानगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संदीप डंगेच ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे तथा बूथ स्तर पर बैठक कर बूथ अध्यक्ष और कमेटी के माध्यम से झंडा लगाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 6, 7 और 8 अप्रैल तक संचालित होगा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नगर निगम के पूर्व डिप्टी महापौर प्रकाश सेठ ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को समर्पण और सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष पूनम प्रकाश, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बग्गा सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें