Aba News

भविष्य अधर में”: होमगार्ड बहाली की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन

गिरिडीह जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर देवरी, जमुआ और गांवा प्रखंड के युवाओं ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा है। युवाओं का कहना है कि वे वर्षों से बहाली का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में शिक्षित और योग्य युवा बेरोजगार हैं, जो होमगार्ड में सेवा देने के इच्छुक हैं, लेकिन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से निराशा बढ़ रही है।

युवाओं के अनुसार करीब 200 से अधिक अभ्यर्थी पिछले 5 से 8 वर्षों से तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि बहाली शुरू होने से न केवल उन्हें रोजगार मिलेगा, बल्कि जिले की कानून-व्यवस्था भी मजबूत होगी। युवाओं ने प्रशासन से जल्द प्रक्रिया शुरू करने की मांग करते हुए अपने भविष्य को लेकर चिंता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें