गिरिडीह जिले के डुमरी क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है।अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी लोग त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भाव कायम रह सके।











