गिरिडीह डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ड्रोन के माध्यम से निगरानी शुरू कर दी गई है। साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।

एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि डुमरी क्षेत्र में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की तैयारी की गई है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है, जिस पर सभी ने सहयोग का भरोसा दिया है। मौके पर डुमरी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, डुमरी प्रभारी प्रणीत पटेल, पीरटांड़ प्रभारी दीपेश कुमार, मधुबन थाना प्रभारी संजय कुमार एवं निरंजन कश्यप सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद











