गिरिडीह। नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा बुधवार को सदर प्रखंड के खावा पंचायत अंतर्गत जगमनरायडीह गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने खोरठा गायक मकसूद आलम के घर जाकर हाल ही में हुई दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया। मेयर ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज और प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत बच्चे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।

दौरे के दौरान मेयर प्रमिला मेहरा झामुमो सदर प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी के आवास भी पहुंचीं, जहां उनका अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की सामाजिक समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में झामुमो नेता रॉकी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।












