Aba News

कोयला चोरी रोकने गए जवानों पर हमला, सुरक्षा की मांग को लेकर सीसीएल कार्यालय पहुंचे कर्मी

गिरिडीह में सीसीएल एरिया के अंतर्गत ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षा वाहिनी और सीसीएल सुरक्षा जवानों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि देर रात कोयला चोरी रोकने के दौरान सुरक्षा कर्मियों और कोयला चोरों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद असामाजिक तत्वों ने जवानों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। जवानों के अनुसार, सुबह रेलवे रैक डिस्पैच के दौरान भी दोबारा हमला किया गया, जिससे सुरक्षा कर्मियों में दहशत का माहौल बन गया।

लगातार हो रही घटनाओं से नाराज पुरुष एवं महिला जवान ड्यूटी छोड़कर सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जवानों का कहना है कि कोयला चोरी रोकते समय उन्हें लगातार खतरे का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें