Aba News

नाबार्ड प्रायोजित पेशम ग्रामीण हाट का उद्घाटन, किसानों व महिला समूहों को मिलेगा नया बाजार

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) द्वारा प्रायोजित पेशम ग्रामीण हाट का उद्घाटन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्मिता कुमारी ने फीता काटकर हाट का शुभारंभ किया। इस मौके पर नाबार्ड के डीडीएम आशुतोष प्रकाश, बिरनी प्रखंड के बीडीओ, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इस ग्रामीण हाट के माध्यम से क्षेत्र के किसान, कारीगर और स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं अपने कृषि व स्थानीय उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे।


उद्घाटन के दौरान डीडीसी स्मिता कुमारी ने कहा कि ऐसी ग्रामीण अवसंरचना स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। परियोजना के तहत हाट परिसर में शेड, गोदाम, शौचालय और सोलर लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसी अवसर पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत “जल अर्पण दिवस” भी मनाया गया, जिसमें जल सहिया और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों ने भाग लेकर स्वच्छ पेयजल और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें