Aba News

बगोदर में फाइनेंस कर्मियों पर मारपीट का आरोप, तिलक देने जा रहे लोगों की गाड़ी रोककर की गई कथित गुंडागर्दी; एक घायल, एक युवक पुलिस के हवाले

गिरिडीह बगोदर थाना क्षेत्र में तिलक समारोह में जा रहे लोगों के साथ फाइनेंस कर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। सरिया थाना क्षेत्र के करंबा गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि रास्ते में फाइनेंस कर्मियों ने उनकी गाड़ी रोककर बकाया ईएमआई का हवाला देते हुए विवाद शुरू कर दिया। वाहन में सवार लोगों ने कर्मियों से वाहन मालिक से संपर्क करने की बात कही, लेकिन आरोप है कि बात बढ़ने पर फाइनेंस कर्मी मारपीट पर उतर आए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और हाथापाई हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मारपीट कर रहे एक युवक को पकड़कर बगोदर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें