Aba News

मछली मुहल्ला में महिला की फांसी से मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह के मछली मुहल्ला में बुधवार को एक महिला द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय साजिया प्रवीण (पति मो. अख्तर उर्फ सोनू) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि साजिया दो बेटियों और एक बेटे की मां थी। बुधवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी उसके ससुराल पहुंचे और पति व ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के भाई नदीम अंसारी का कहना है कि साजिया को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिया की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें