Aba News

हुट्टी बाजार हत्याकांड का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, बराकर नदी से मिला हत्या का हथियार

गिरिडीह के हुट्टी बाजार में होली के एक दिन बाद डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद में युवक अजय दास की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरिडीह पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित दास को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह स्थित प्रेमनगर से गिरफ्तार किया, जबकि उसके सहयोगी रोनित दास और रवि दास को सरिया से पकड़ा गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक और आरोपी के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जो होली के बाद हुए झगड़े में हत्या तक पहुंच गया। घटना के बाद आरोपी फरार होकर कोलकाता चला गया था, लेकिन पैसे खत्म होने पर वापस गिरिडीह लौट आया, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित बराकर नदी से बरामद किया गया। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई कर सफलता हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें