Aba News

झामुमो का 53वां स्थापना दिवस अब 30 मार्च को, झंडा मैदान में होगा शक्ति प्रदर्शन

गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 53वां स्थापना दिवस अब 30 मार्च को मनाया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित जिला समिति की बैठक में लिया गया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि 4 मार्च को होली का पर्व होने के कारण उस दिन स्थापना दिवस नहीं मनाया गया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक शीबू सोरेन के सपनों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है और झारखंड समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।


बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को झंडा मैदान में स्थापना दिवस समारोह के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें गांव-गांव से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं भी भाग लेंगी। वहीं पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में बैठक करने की बात कही।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, नूर अहमद, दिलीप मंडल, नुनूराम किस्कू उर्फ़ टाइगर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, सचिव फरदीन अहमद, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, सुनिल यादव, सहित कई लोग मौजूद थे।कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समारोह की तैयारी को लेकर अपनी राय रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें