Aba News

वी सिटी हॉस्पिटल में एक दिवसीय लिवर जांच शिविर, डॉक्टरों ने नियमित जांच पर दिया जोर

लूपिन डायग्नोसिस सेंटर की ओर से वी सिटी हॉस्पिटल, सीहोडीह गिरिडीह में एक दिवसीय एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट) जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लिवर जांच कराई। मौके पर वी सिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

डॉ. वर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय-समय पर लिवर की जांच कराना बेहद जरूरी है, ताकि गंभीर बीमारी से पहले ही बचाव किया जा सके। उन्होंने बताया कि वी सिटी हॉस्पिटल में लिवर जांच और इलाज की पूरी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और नियमित जांच कराकर लिवर को स्वस्थ रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें