गिरिडीह आगामी शहरी निकाय चुनाव को लेकर अंचल कार्यालय, गिरिडीह में प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को कार्यालय परिसर में काफी चहल-पहल देखने को मिली, जहां विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी लेने और चुनावी पर्चे प्राप्त करने पहुंचे।

कार्यालय परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि किस वार्ड से कौन उम्मीदवार कब अपना नामांकन दाखिल करता है। आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियों के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।













