गिरिडीह – मोंगिया स्टील प्लांट में सोमवार की रात एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक मजदूर समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है.हादसे के बाद प्रबंधन और जेएलकेएम नेताओं के बीच मुआवजा को लेकर देर रात तक की खींचतान जारी रही.2:30 बजे रात तक पार्टी नेताओं ने स्टील प्लांट के गेट को जाम कर रखा था.

बढ़ते राजनीतिक दबाव के कारण प्रबंधन को मुआवजा देने के लिए तैयार होना पड़ा.पार्टी नेता नागेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि मृतक मजदूर के परिजन को 13 लाख मुआवजा प्रबंधन देने को तैयार हुआ है.चंद्रवंशी ने बताया कि मृतक के दाह संस्कार के लिए तत्काल परिजन को 30000 की राशि दी गई है.वार्ता के बाद कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस से शव सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इसका पोस्टमार्टम किया गया.












