Aba News

तेलोडीह पंचायत में ठंड से राहत, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

गिरिडीह बढ़ती ठंड को देखते हुए रविवार को तेलोडीह पंचायत सचिवालय परिसर में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया शब्बीर आलम, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद शमसाद एवं मोहम्मद आमिर अली ने किया। इस अवसर पर राज्य सरकार से प्राप्त लगभग 120 कंबलों का विधिवत रूप से जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच वितरण किया गया। कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब परिवारों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

मुखिया शब्बीर आलम ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में गरीब व असहाय लोगों की संख्या अधिक है, इसलिए संबंधित विभाग से अतिरिक्त कंबलों की मांग की गई है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रशासन जनसेवा के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें