गिरिडीह, 15 सितंबर 2025: गिरिडीह सिविल सोसाइटी का प्रतिनिधि मंडल आज अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला के नेतृत्व में उपायुक्त से मिला और शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से टुंडी रोड स्थित जर्जर रेल ओवर ब्रिज और बिगड़ी यातायात व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाया। इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं पुल का निरीक्षण करेंगे और नया पुल निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जल्द ही आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मुलाकात में सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल, सुनील मोदी, सुधीर अग्रवाल, लखन लाल, आलोक छापरिया और कृष्णा सहित कई लोग मौजूद रहे।












