Aba News

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गिरिडीह जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

गिरिडीह : मंगल मूर्ति भवन सिरसिया में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक में गिरिडीह जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुरेंद्र पांडे को जिला अध्यक्ष और संजीव कुमार को महामंत्री चुना गया। साथ ही विकास कुमार उपाध्यक्ष, विजेंद्र सेठ मंत्री, दीपक कुमार संगठन मंत्री, विनोद प्रसाद वर्मा कोषाध्यक्ष, राजकुमार राज जिला प्रवक्ता तथा आशुतोष कुमार मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी मनोनीत किए गए।
बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया और नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। महासंघ ने संकल्प लिया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा और संगठन “राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज” के ध्येय वाक्य को पूर्ण रूप से आत्मसात करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें