Aba News

गिरिडीह में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान जब्त, तीन गिरफ्तार

गिरिडीह बगोदर थाना क्षेत्र के अटका कुबरीटांड गांव में गुरुवार देर शाम पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में हुई छापामारी में करीब 150 लीटर कच्चा स्प्रीट, हजारों खाली बोतलें, ढक्कन, स्टिकर, रंग, पैकिंग उपकरण, भारी मात्रा में शराब की बोतलें, एक कार और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

मौके से पुलिस ने कुबरीटांड निवासी छोटी साव और उसके पुत्र विकास कुमार तथा हेठलीबागी निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छापामारी दल में सरिया थाना प्रभारी अजय कुमार, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव और पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कच्छप भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें