Aba News

राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले गिरिडीह को मिला तोहफ़ा, मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी को मिली केंद्र की मान्यता

गिरिडीह राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को टुंडी रोड स्थित उदनाबाद में संचालित मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी (MNVA) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोंगिया स्टील के चेयरमैन डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि भारतीय वॉलीबॉल खेल के जमीनी विकास में केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

उन्होंने बताया कि मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी को खेलो इंडिया मिशन के अंतर्गत केवल बालकों के लिए देश की पहली मान्यता प्राप्त वॉलीबॉल अकादमी का दर्जा मिला है। यह उपलब्धि न सिर्फ गिरिडीह, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरव का क्षण है।

डॉ. मोंगिया ने कहा कि खेलो इंडिया भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो निजी खेल संस्थाओं को उनके मापदंडों की गहन जांच-पड़ताल के बाद मान्यता प्रदान करती है। कार्यक्रम में जयदीप सरकार, राकेश कुमार, अभय सिंह, एलबी सिंहा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें