Aba News

सरिया चोरी कांड का खुलासा, छह अभियुक्तों पर पुलिस की शिकंजा

गिरिडीह सरिया के पेठियाटांड में हुई चोरी मामले का सरिया पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। सरिया एसडीपीओ धनंजय राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस टीम की लगातार छापेमारी और टेक्निकल जांच से पता चला कि इस घटना में सरिया नगर केशवारी नागों मंडल, जमुई जिले के प्रदीप पासवान सहित छह लोगों का हाथ है।

इनमें दो अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि शेष की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सक्रिय कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें