Aba News

बॉलीवुड और अंबानी परिवार ने धूमधाम से किया गणेश विसर्जन, ढोल-नगाड़ों संग बप्पा को दी विदाई

गणेश उत्सव का रंग पूरे देश में छाया हुआ है। 11 दिनों तक बप्पा की पूजा और भक्ति के बाद भक्तगण उल्लास और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा को विदा कर रहे हैं। गुरुवार को बॉलीवुड सितारों और अंबानी परिवार ने भी धूमधाम से गणेश विसर्जन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप, रंग-गुलाल और भक्तिमय माहौल में सितारे अपने परिवार संग बप्पा को विदाई देते नजर आए।

सलमान खान अपने परिवार के साथ बप्पा को विदाई देने पहुंचे। उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा, जीजा आयुष शर्मा और परिवार के अन्य सदस्य भी ढोल की थाप पर झूमते नजर आए। सलमान ने अपने अंदाज में बप्पा के आगे नाचकर माहौल को और भी यादगार बना दिया। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वहीं, गोविंदा भी अपने बेटे यशवर्धन और पत्नी सुनिता के साथ गणेश विसर्जन में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच गोविंदा ने भक्ति और आनंद के साथ बप्पा को विदाई दी। उनका पारिवारिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

दूसरी तरफ, अंबानी परिवार ने भी “एंटीलिया चा राजा” का विसर्जन बेहद धूमधाम से किया। अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ बप्पा को विदाई देने पहुंचे। दोनों ने खेल-खेल में फूल बरसाए, जो देखने में बेहद प्यारा लगा। इस दौरान नीता अंबानी पारंपरिक गुलाबी परिधान में नजर आईं और पूरे उत्सव का आनंद लेती दिखीं। वहीं, एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने घर पर ही गणपति बप्पा का विसर्जन कर उन्हें अलविदा कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें