Aba News

विकास योजनाओं की सख्त समीक्षा, डीआरडीए निदेशक ने दिए सख्त निर्देश

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर आज समाहरणालय सभागार में डीआरडीए निदेशक रंथू महतो ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना और अबुआ आवास योजना समेत कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करें, ताकि आम जनता को सीधा लाभ मिल सके।

समीक्षा के दौरान निदेशक ने चेतावनी दी कि कार्यों में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृति, किस्त भुगतान और जियो टैगिंग जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। वहीं पीएम आवास योजना और बिरसा हरित ग्राम योजना के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। उन्होंने साफ कहा कि योजनाओं का संचालन सुनियोजित ढंग से होना चाहिए और इसके लिए संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें