गांधी चौक स्थित होटल में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से पदस्थापन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ,Guest of Honour ,IMA Jharkhand के अध्यक्ष डॉ A.K Singh , Dr S Sanyal Director in chief Health services, Jharkhand थे। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री और उपस्थित IMA के अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मंत्री सोनू ने आईएमए के नए पदाधिकारियों को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने संबोधन में चिकित्सा क्षेत्र में आईएमए के योगदान की सराहना की और नए पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और आईएमए जैसे संगठनों का सहयोग इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मौके पर आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मो. रियाज अहमद, सचिव डॉ. रितेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. नूतन लाल समेत कई चिकित्सक मौजूद थे। इनमें डॉ. सिद्धार्थ सन्याल, डॉ. एस के डोकनिया, रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार, प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ राकेश सिन्हा, डॉ. आर आर केडिया, डॉ. रविकांत, डॉ. नीरज डोकानिया, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. विकास लाल, डॉ. संजना शर्मा, डॉ. शिला वर्मा, डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, डॉ. रेखा झा, मनीषा जालान, उत्तम जालान, एसबी चौधरी, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. विकास माथूर, डॉ. विकास लाल, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. बी हेम्ब्रम, डॉ पी सहाय, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ बीएन झा, डॉ राजेश चंद्रा, कोडरमा से डॉ राम सागर सिंह, धनबाद से डॉ आबीर चक्रवर्ती, आदि उपस्थित थे।














