Aba News

चपुआडीह में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सामूहिक महायज्ञ एवं मंत्र लेखन कार्यक्रम सम्पन्न

अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के तत्वावधान में रविवार को बेंगाबाद प्रखंड के ग्राम चपुआडीह स्थित बजरंग मंदिर परिसर में सामूहिक गायत्री महायज्ञ, जप एवं मंत्र लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां गायत्री की वंदना से हुई, जिसके उपरांत लव कुमार सिंहा के संचालन में हवन यज्ञ संपन्न हुआ। इस दौरान गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र सहित विभिन्न वैदिक मंत्रों से आहुतियां दी गईं और मानव समाज के उज्ज्वल भविष्य, सुखी एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई।

इसके बाद सामूहिक प्रार्थना एवं बच्चों द्वारा नियमित मंत्र लेखन का संकल्प लिया गया। मौके पर संयोजक चिरंजीवी राम ने बताया कि प्रत्येक रविवार सुबह 8 से 10 बजे तक मंदिर परिसर में सामूहिक जप, हवन और मंत्र लेखन का आयोजन होगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दे सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के कामेश्वर सिंह, लव कुमार सिंहा, पिन्टु कुमार बडगवे, उमेश राम लोहानी, आलोक कुमार गुप्ता, मंजू देवी सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें