Aba News

आम जनता की सेवा में पुलिस: गिरिडीह नगर थाना में स्कूली बच्चों ने जाना थाने का कामकाज

गिरिडीह जिले के नगर थाना में आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब करीब 50 स्कूली छात्र-छात्राएं पुलिस-पब्लिक संबंधों को बेहतर बनाने और पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझने के उद्देश्य से थाना भ्रमण पर पहुँचे। थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें थाना परिसर का भ्रमण कराया। बच्चों को हाजत, रिकॉर्ड रूम, बाल सुधार कक्ष, ऑफिस, ऑडी ऑफिसर कक्ष और थाना प्रभारी के कमरे समेत हर हिस्से की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया क्या होती है, फरियाद कैसे सुनी जाती है और किस प्रकार समाधान सुनिश्चित किया जाता है। थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि बच्चे और समाज यह जान सकें कि पुलिस आम जनता की सेवा के लिए है, न कि डराने के लिए। उन्होंने यह भी बताया कि थाने में कितने पदाधिकारी होते हैं, वे कैसे काम करते हैं और किस तरह सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग की जाती है। इस अनुभव से बच्चों को कानून व्यवस्था और पुलिस के प्रति विश्वास का नया दृष्टिकोण मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें