Aba News

SBI गिरिडीह शाखा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अनूठी प्रस्तुति – हास्य योग के साथ हुआ समापन”

गिरिडीह के मकतपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मुख्य शाखा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक अनूठा आयोजन किया गया। शाखा परिसर में सुबह एक घंटे तक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व अनुभवी योग प्रशिक्षक देव राज आनंद ने किया। इस योग सत्र में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योगाभ्यास के माध्यम से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक योग क्रियाओं से हुई, जिसमें प्राणायाम, आसन और ध्यान प्रमुख रूप से शामिल थे। प्रशिक्षक देव राज आनंद ने सरल भाषा में योग के लाभों को बताया और दैनिक जीवन में इसे अपनाने की प्रेरणा दी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बैंक कर्मचारियों को तनाव से राहत दिलाना और कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना था। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक मधुर नारायण, पीबी मैनेजर विकास गुप्ता, फील्ड ऑफिसर उज्ज्वल डे, प्रवेश कुमार, सूरज कुमार, कंचन, दीपाली शर्मा, सुरजीत, अभिषेक वैद्य, चंदन, पवन और शरीफ सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इइस विशेष योग सत्र को और भी यादगार बनाने के लिए अंत में ‘हास्य योग’ का आयोजन किया गया। हँसी के व्यायाम और खेलों ने न सिर्फ माहौल को जीवंत कर दिया, बल्कि कर्मचारियों को मानसिक तनाव से भी राहत दी। हास्य योग के दौरान कर्मचारियों ने खुलकर हँसी में भाग लिया और आपसी सहयोग और सौहार्द की भावना को प्रबल किया। यह अनूठा पहल बैंक में सकारात्मक कार्यसंस्कृति को और भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक मधुर नारायण ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को धन्यवाद दिया और इस प्रकार के आयोजन को भविष्य में भी नियमित रूप से करने की बात कही। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है, और आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में इसकी आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। SBI गिरिडीह की यह पहल निश्चित रूप से अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें