गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 24, योगिटांड़ में वर्षों से जारी पेयजल संकट के खिलाफ शनिवार को स्थानीय लोगों ने नगर निगम का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नुरुल होदा ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले छह वर्षों से जलापूर्ति बाधित है और गर्मी में हालात और भी खराब हो गए हैं। उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि सीसीएल से बातचीत चल रही है और जल्द डीपीआर बनाकर स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाया जाएगा।













