Aba News

गिरिडीह लूटकांड का खुलासा: विशाल कुमार सोनी से लूट मामले में छह अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 22.05.2025 को ग्राम पोबी निवासी विशाल ज्वेलर्स के मालिक विशाल कुमार सोनी, पिता दीपक सोनी उर्फ चन्द्रदेव सोनी, जब अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी पोबी मोड़ के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर पिस्टल की नोक पर रोक लिया और जेवरात व 5 हजार रुपये नकद से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी और घायल कर लूटपाट कर फरार हो गए।

मामले में जमुआ थाना कांड सं. 102/2025, धारा 300(5) BNS 2023 एवं 27 Arms Act के तहत केस दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई, जिसमें घटना में शामिल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्व में जमुआ थाना कांड सं. 60/25, 90/25 और धनवार थाना कांड सं. 43/25 जैसी वारदातों में संलिप्तता कबूली है। उनकी निशानदेही पर लूटे गए जेवरात, दो देशी पिस्टल और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। शेष एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को 14.06.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें