गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन श्री अमरजीत सिंह सलूजा और विशिष्ट अतिथि श्री गुलाम रब्बानी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सीबीएसई झंडोतोलन के साथ हुई, जिसमें जोरावर सिंह सलूजा, रमनप्रीत कौर सलूजा, ममता शर्मा, सूरज कुमार लाला, रूपा मुद्रा और उदय मिश्रा भी शामिल थे। टूर्नामेंट में यूपी, बिहार और झारखंड की अंडर 15 और अंडर 17 टीमें भाग ले रही हैं।

पहले दिन विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल प्रयागराज ने सनबीम स्कूल वाराणसी को 4-1 से हराया, जबकि डीपीएस वाराणसी ने सलूजा स्कूल पर 3-0 की बढ़त बना ली थी।













