कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर उठाए गए सवाल पर सीपीआई महासचिव डी. राजा भारत के चुनाव आयोग को एक संवैधानिक संस्था बताया। उन्होंने कहा कि इस नाते चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना चाहिए और सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करना चाहिए।
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ईवीएम, मतदान प्रणाली, खुद चुनाव आयोग और आदर्श आचार संहिता के कार्यान्वयन के तरीके की विश्वसनीयता को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं।
हाल ही में राहुल गांधी ने एक लेख में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को मैच फिक्सिंग करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के आने वाले चुनाव में भी ऐसा ही हो सकता है।
बेंगलुरु भगदड़ पर सीपीआई महासचिव डी. राजा ने कहा, “फिलहाल जांच चल रही है। इस बीच, कुछ अधिकारियों और राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। हमारी पार्टी का मानना है कि जांच निष्पक्ष और स्वतंत्र होनी चाहिए। भगदड़ के बाद हुए दुखद हादसे के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। किसी गुनहगार को नहीं छोड़ा जाना चाहिए। कानून को अपना काम करना चाहिए और यह हर राज्य की निर्वाचित सरकारों के लिए एक सबक होना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मांग की है कि आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए संसद का एक विशेष सत्र होना चाहिए। ऐसे कई प्रासंगिक प्रश्न हैं जिनका उत्तर सरकार देना चाहेगी और सरकार ने विशेष सत्र बुलाने से इनकार कर दिया है। सरकार ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विदेशों में भेजा जिन्होंने कई देशों का दौरा किया और अब वे वापस आ गए हैं। सरकार दुनियाभर के देशों को सच्चाई बता रही है तो देश की संसद और लोगों को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी की कनाडा यात्रा पर उन्होंने कहा कि कनाडा एक ऐसा देश है जहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं और वहां काम करते हैं और भारत और कनाडा के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध होने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान मुद्दों पर विचार-विमर्श करने जा रहे हैं।
‘चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर देना चाहिए : डी राजा

–आईएएनएस
एएसएच/एएस
Abanews_Giridih
यह भी पढ़ें
अभिभावक-शिक्षक समन्वय से ही मजबूत होगा बच्चों का भविष्य: अशोक मिश्रा
नगर थाना में विदाई और स्वागत समारोह, रतन कुमार सिंह को दी भावपूर्ण विदाई; श्याम किशोर महतो का स्वागत
गावां सीओ के कथित दुर्व्यवहार पर भड़का मुखिया संघ, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि
झामुमो जिला कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पंचनटांड में दिनदहाड़े डकैती दिनदहाड़े घर में घुसे छह हथियारबंद डकैत, महिला को हाथ-पैर बांधकर बनाया बंधक, जेवरात व नकदी लूटकर फरार
इजराइल से फिशरीज की पढ़ाई कर लौटे सुमन ने बेंगाबाद में आधुनिक तकनीक से बदली मत्स्य पालन की तस्वीर, 32 तालाबों में 150 टन उत्पादन, 40 लोगों को रोजगार, सालाना 12 से 15 लाख की कमाई, अब 500 टन का लक्ष्य
ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत; पति गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा गिरिडीह
तेलोडीह पंचायत सचिवालय में विशेष शिविर, ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर मिला प्रमाणपत्र बनवाने का लाभ
नाली के गंदे पानी से त्रस्त पटेलनगर के लोग सड़क पर उतरे, नगर निगम के खिलाफ फूटा आक्रोश
नशे के कारोबार पर सख्ती, अवैध खेती पर होगी कार्रवाई; गिरिडीह में NCORD की बैठक
गिरिडीह के बगोदर-सरिया रोड मोबाइल टावर से चार AZNA मशीन चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई, स्कॉर्पियो समेत सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, प्रेस वार्ता आयोजन कर दी जानकारी
दुबई में फंसा गिरिडीह का प्रवासी मजदूर, 5 दिनों से परिवार से संपर्क बंद; परिजनों ने लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार