Aba News

चौकीदार बहाली में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने उपायुक्त से की मुलाकात

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने शनिवार को जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही चौकीदार बहाली प्रक्रिया सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

धनंजय सिंह ने बताया कि चौकीदार बहाली में कटऑफ मार्क्स 40 तय किया गया है, फिर भी 39 मार्क्स वाले उम्मीदवार को मेरिट सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने इस पर नाराज़गी जताते हुए जांच की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने उपायुक्त का ध्यान किसानों की समस्याओं की ओर भी दिलाया। उन्होंने कहा कि कल से रोहिणी नक्षत्र शुरू हो रही है, ऐसे में किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराना जरूरी है ताकि वे सही समय पर बुआई कर सकें।

धनंजय सिंह ने जिले में सड़क, पुल, सिंचाई और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं पर भी उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें