Aba News

गिरिडीह में माले की नगर कमिटी की अहम बैठक, 36 वार्डों में ब्रांच कमिटी गठन का लक्ष्य

शुक्रवार को देर शाम माले की नगर कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर सचिव राजेश सिन्हा और जिला कमिटी सदस्य कन्हाई पांडेय की अगुवाई में सम्पन्न हुई। बैठक में 36 वार्डों में आगामी 25 दिनों में ब्रांच कमिटी गठन की रणनीति पर चर्चा हुई। चार जोन—पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी—में विभाजित कर 9 लीडर के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने की योजना बनाई गई।

जुलाई में 200-300 सदस्यों के साथ एक बड़ा सम्मेलन आयोजित कर चार से पांच लोकल कमिटी बनाने की बात कही गई। महिला नेतृत्व ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए जनहित के लिए सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाने का संकल्प लिया। बैठक में दर्जनों स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने गिरिडीह में भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की घोषणा की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें