गिरिडीह (झारखंड) में आज अग्रणी भारत अभियान फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित “ज्योति ग्राम पंचायत आत्मनिर्भर योजना” का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट प्रभारी श्री अशोक कुमार दुबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिनेश कुमार राणा उपस्थित रहे।

बैठक में बैरिया ग्राम पंचायत का चयन इस योजना के लिए किया गया तथा श्री सतेंद्र सिंह को पंचायत प्रभारी नियुक्त किया गया। योजना के अंतर्गत पंचायत के प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को चरणबद्ध रूप से लागू किया जाएगा।












