Aba News

देवरी में आवास योजना घोटाला! गरीबों के हक पर डाका

देवरी : प्रखंड के असको पंचायत में आवास योजना में धांधली का मामला सामने आया है। खोजारटोल गांव के गरीब ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास और अंबेडकर आवास योजना का लाभ अपात्र लोगों को दिया जा रहा है

जबकि असली जरूरतमंद वंचित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया लक्ष्मी देवी और उनके पति नकुल महथा, लाभार्थियों से 10-20 हजार रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। कई गरीबों से पैसे लेने के बावजूद उन्हें अब तक मकान नहीं मिला। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और जरूरतमंदों को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें