Aba News

गिरिडीह में मनरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

गिरिडीह : सदर प्रखंड में सोमवार को मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। प्रखंड सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में आठ पंचायतों के विकास कार्यों की गहन जांच हुई, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने 2020 से 2023 तक की योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया योजनाओं की प्रगति को समझने और सुधार की संभावनाओं को तलाशने के लिए आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें