गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा वीर छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव श्री श्री आदि दुर्गा मंडप प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद ने कहा कि छत्रपति शिवाजी ने 14 वर्ष की उम्र से ही मुगलों के विरुद्ध संघर्ष किया था, और आज हमें भी हिंदू समाज की रक्षा के लिए डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में संगठित होना होगा।

कार्यक्रम में धनबाद विभाग अध्यक्ष रविशंकर पांडे, जिला अध्यक्ष रितेश पांडे, महामंत्री सीताराम हिंदू, नगर अध्यक्ष अजय देव, मंत्री दिवाकर साहू, सह प्रमुख बसंत सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।












