गिरिडीह : गिरिडीह के समीर अंसारी (40 किग्रा) और साक्षी कुमारी (48 किग्रा) का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 14 जनवरी से 20 जनवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की जाएगी। यह चयन झारखंड जूडो संघ के तत्वावधान में रांची के नामकुम स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय जूडो प्रतियोगिता (28-30 दिसंबर) में किया गया, जिसमें झारखंड के कुल 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस उपलब्धि की जानकारी गिरिडीह जिला जूडो संघ के महासचिव उज्जवल सिंह ने दी। संघ के मुख्य संरक्षक अमरजीत सिंह सलूजा, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह और ऋषि सिंह सलूजा ने कोच और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सेल्फ डिफेंस की आज के समय में खासकर लड़कियों के लिए अत्यंत आवश्यकता है। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने निवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करें













