Aba News

बिजली विभाग पुराने बिजली की माफी के बारे स्पष्ट करें वरना ऑफिस में जड़ा जाएगा ताला – राजेश सिन्हा

गिरिडीह :  आज 50 की संख्या में बिजली बिल का माफी वाले आवेदक ने डाण्डेंडीह बिजली विभाग जीएम ऑफिस के सामने अपना अपना आवेदन जलाया और फाड़ा  राजेश सिन्हा ने कहा कि पिछले एक महीने में सैकड़ों आवेदन बिजली विभाग ने माले के द्वारा कैंप लगवाकर लिया,उसमें कुछ का माफी भी हुआ किंतु अब चुनाव के बाद बिजली विभाग का रवैया बिजली माफी वाले आवेदक के साथ  गड़बड़ा गया है,इसकी शिकायत ऊर्जा मंत्री से किया जाएगा,विधानसभा में इसकी आवाज बुलंद की जाएगी,हजारों कंज्यूमर को एकत्रित कर बिजली विभाग में ताला जड़ा जाएगा। इस बीच बिजली विभाग के उच्च पदाधिकारी मृणाल कुमार से फोन पर बात हुई सिन्हा ने कहा कि माफी होगी कि नहीं क्लियर किया जाय हमलोग ने सैकड़ों आवेदन दिया है उसका फीडबैक दिया जाय,उन्होंने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर इसको हम दिखवाते है,सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह की जनता के साथ भाकपा माले खड़ा है,गठबंधन सरकार के मंत्री से बात करेंगे। सिन्हा ने कहा कि ऑफिस का रवैया अच्छा नहीं है गरीब और दबे कुचले आवेदक को बहुत दौड़ाया जाता है भाकपा माले इसे बर्दास्त नहीं करेगा,सिन्हा ने महाप्रबंधक से कहा है कि शास्त्री नगर का तार जर्जर है रेल पोल लगाकर बदल दें साथ ही साथ शीतलपुर,डांडेडीह, बदड़ीहा और बक्सीडीह में घर के अंदर 1100 का पोल और तार है उसको तत्काल हटाया जाय,इसपर संज्ञान लिया जाय,सरिया का एक बिजली कर्मी करंट के कारण दोनों पैर खराब हो गया है उसका आवेदन बार बार जा रहा है तत्काल संज्ञान लिया जाय। माले से कलाम,नौशाद ने मोर्चा संभाल रखा था,गुड्डू,दीपक साहू,अनिल पासवान,राहुल कुमार,सुनीता देवी, रीता देवी, भोला राम,इरशाद अंसारी,रूपेश कुमार, मोइन,रियाज आदि दर्जनों कंजूमर घंटों तक मौजूद थे,सभी अफसर ऑफिस से गायब रहे ऐसे आगे नहीं चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें