डुमरी : सरना समिति डुमरी द्वारा रविवार को जामतारा पंचायत के डुमरी फुसरो रोड समीप स्थित करिहारीपहाड़ी के तलहटी स्थित मांझी थान में संथाली भाषा विजय दिवस मनाया गया।वक्ताओं ने कहा कि सिद्धो मुर्मू के नेतृत्व में 22 दिसम्बर 1855 ईस्वी में संथाल परगना विजय हुआ और सलखन मुर्मू के नेतृत्व में 22 दिसम्बर 2003 में संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया।इस उपलक्ष्य में सरना समिति डुमरी द्वारा बीते कई वर्षों से संथाली भाषा विजय दिवस मनाया जाता रहा है।इस दौरान समाज में शिक्षा पर जोर देने,सामाजिक कुरीतियों को दूर करने,समाज की एकता को मजबूत करने पर चर्चा की गई।इसके पूर्व मांझी थान में पूजा अर्चना कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया।साथ ही शहीद सिद्धू कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।मौके पर बजल हेम्ब्रम,सुगन बेसरा,देवचंद हांसदा,हिरालाल टुडू,अरविन्द टुडू,शान्ति सोरेन,राजेन्द्र सोरेन,सनु बेसरा,अजय हांसदा,मनोज सोरेन,संतोष बेसरा,रामविट मुर्मू,राहुल सोरेन,बसन्ती टुडू,संध्या मुर्मू,हीरामुनि सोरेन,निर्मला हांसदा आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।













