श्री राम जानकी विवाह महोत्सव के पहले दिन भगवान श्री शंकर का महा रुद्राभिषेक कर आयोजन की शुरुआत की गई महारुद्र अभिषेक के मुख्य जजमान प्रमोद दीपक वसईवाला थे साथ में रोहित श्रीवास्तव व मनीष सिंह भी थे। रुद्राभिषेक पांच पंडितों की देखरेख में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में श्री महावीर कुटिया मंदिर सेवा समिति की पूरी टीम तन मन धन से लगी हुई हैं। मुख्य रूप से रिंकू अग्रवाल संजय अग्रवाल मिट्ठू खंडेलवाल गोपाल खंडेलवाल अमित बसाईवाला मुकेश जालान लाला जी केडिया का भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ ही साथ कल दूसरे दिन 24 घंटे का रामचरित्र मानस का अखंड पाठ का आयोजन है जिसके जजमान पवन जी दानधरिया है।













