गिरिडीह : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के पांडेयडीह के मैगजीनिया गांव में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मृतक कौन है ये और कहा का रहने वाला है। ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन मृतक की हत्या उसके चेहरे पर वार कर किए जाने की चर्चा है। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच किया। वैसे चर्चा है कि मृतक शायद मैगजीनिया गांव के नदी में शौच के लिए गया। संभवत इसी दौरान उसकी हत्या किया गया। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



