Aba News

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं राष्ट्रीय यादव सेना गिरिडीह के पदाधिकारियो ने किया प्रेस वार्ता

गिरिडीह : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं राष्ट्रीय यादव सेना गिरिडीह के पदाधिकारियो ने प्रेस वार्ता किया। इसके बाद संयुक्त प्रेस बयान जारी किया गया। जारी बयान में यादव समाज के बुद्धिजीवी, छात्र- नौजवान, माता एवं बहनों से विधानसभा चुनाव में धनवार विधानसभा से भाकपा माले के उम्मीदवार राजकुमार यादव, गांडेय विधानसभा से फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार राजेश यादव और बगोदर से निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश यादव के पक्ष में मतदान करने का अपील किया गया।

महासभा एवं सेना के जिला अध्यक्ष एवं सचिव ने प्रेस वार्ता कर कहा कि इस विधानसभा चुनाव में इन तीनों विधानसभा सीट से हम चुनाव जीतने की स्थिति में हैं। इसलिए यादव समाज का एक-एक वोट इन तीनों उम्मीदवारों के पक्ष में जाना चाहिए। जिससे कि सामाजिक एकता बने रहे और समाज के लोग एक सूत्र में बंधे रहे। कहा गया कि इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों पार्टी के द्वारा पूरे गिरिडीह जिला के 06 विधानसभा में से एक भी यादव समाज के उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया जबकि यादव समाज के मतदाताओं की संख्या लगभग चार लाख है। मौके पर यादव महासभा के जिला अध्यक्ष धनेश्वर यादव ,अंकेक्षक सह वरीय अधिवक्ता कामेश्वर प्रसाद यादव,यादव ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सदस्य संजय यादव, महासभा के महेश प्रसाद निराला,राजेश यादव,राष्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र यादव एवं जिला सचिव इंद्रदेव यादव सहित वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें