Aba News

झारखंड मुक्ति मोर्चा से गांडेय विधानसभा प्रत्याशी कल्पना सोरेन और गांडेय से भाजपा की विधानसभा प्रत्याशी मुनिया देवी ने ग्रामीणों के साथ मनाया छठ पर्व

गिरिडीह: जिलेभर में उत्साह और उल्लास के साथ छठ महापर्व के तीसरे दिन गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। मुफस्सिल ओर गांडेय इलाकों में भी उत्साह देखने को मिला। गांडेय से JMM प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन छठ पर्व मनाने भरकट्टा के लेदा गांव पहुंची ओर ग्रामीणों के साथ मिलकर छठ महापर्व मनाई। इस मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत किया। इन्होंने भी भगवान सूर्य को तालाब में अर्घ्य अर्पित किया।

वहीं दूसरी ओर गांडेय बाजार तालाब भाजपा से गांडेय विधानसभा प्रत्याशी मुनिया देवी पहुंची और ग्रामीणों के साथ अर्घ्य दी। इनका भी स्वागत किया गया। इन्होंने गांडेय क्षेत्र के कई छठ घाट का दौरा भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें