Aba News

जेएलकेएम के प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया एसडीओ कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते के पास अपना नामांकन किया दाखिल

गिरिडीह: विधानसभा सीट से जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने पुराना समाहरणालय परिसर स्तिथ एसडीओ कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते के पास अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके पूर्व नवीन चौरसिया के समर्थन में रैली निकाली जिसमे भारी संख्या में जेएलकेएम के कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर जीशान अहमद, राॅकी, एडवोकेट विनोद मिश्रा, सुभाष यादव, नहमतुल्ला राईन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें