गांजा और शराब के स्टॉक के गुमटी दुकानदार गिरफ्तार.

गिरिडीह:
एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान पिस्तौल और जिन्दा कारतूस के साथ एक अपराधी को दबोचने में सफलता पाया। गिरफ्तार अपराधी गांडेय थाना इलाके के प्रतापपुर गांव निवासी सिराज अंसारी है। और पुलिस ने वाहन जांच अभियान के क्रम में एक बोलेरा गाड़ी के साथ सिराज को दबोचा। पूछताछ में सिराज ने कबूला कि वो एक घटना को अंजाम देने जा रहा था। और उसका साथी इरफान अंसारी उसका इंतजार कर रहा था। देर शाम एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ एसडीपीओ जीतवाहन उंराव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के साथ पुलिस इंस्पेक्टर ममता कुमारी और मंटू कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सिराज एक शातिर अपराधी है। जो सड़क लूट के साथ डकैती जैसे घटना को अंजाम देता रहा है। इधर एसपी के निर्देश पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर ने भी औद्योगिक क्षेत्र मोहनपुर में एक गुमटी के साथ गुमटी मालिक डोमन राणा के घर में छापेमारी कर पुलिस ने गांजा और शराब का अवैध स्टॉक जब्त किया है। गुमटी मालिक डोमन राणा सोने गुमटी के साथ घर में कमरे में पलंग के नीचे शराब और गांजा का स्टॉक छिपा रखा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के घर और गुमटी से इस दौरान पूछताछ में 90 हजार का गांजा और शराब का स्टॉक बरामद हुआ।












