Aba News

मधुबन हादसे में मजदूर की मौत, मुआवजे व नौकरी की घोषणा के बाद शांत हुआ हंगामा

गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित 20 पंथी कोठी में झंडा लगाने के दौरान 25 फीट ऊंचाई से गिरे मजदूर दिलीप बेसरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अस्थायी मजदूर दिलीप बेसरा के रूप में हुई, जो महज एक सप्ताह पहले ही काम पर आया था। शव मधुबन पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों ने कोठी गेट पर धरना दिया और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।

धरना का नेतृत्व बांध मुखिया कौशल्या टुडू और पूर्व मुखिया हेमलता देवी ने किया, जिन्होंने प्रबंधन पर सुरक्षा लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पाकर सीओ ऋषिकेश मरांडी, सीआई दसरथ हेंब्रम समेत पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया। देर रात तक चली वार्ता के बाद संस्थान प्रबंधन ने मृतक की पत्नी सीमा किस्कु को आठ लाख रुपये दो किश्तों में देने और 1 अक्टूबर 2025 से स्थायी नौकरी देने की घोषणा की। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें