Aba News

गिरिडीह में पहुँची मोबाइल लाइब्रेरी वैन, बच्चों ने लिया रोज़ पढ़ने का संकल्प

गिरिडीह के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, तिलोडीह में “मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण” कार्यक्रम के तहत मोबाइल लाइब्रेरी वैन पहुँची, जहाँ बच्चों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पठन-पाठन से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया। रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के डिस्ट्रिक्ट लीड सुजीत कुमार ने “मेरी किताब, मेरी कहानी” कैंपेन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों और शिक्षकों को रोज़ाना पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने शपथ लिया कि वे घर और स्कूल दोनों जगह किताबों से जुड़ेंगे, वहीं पीरामल फाउंडेशन के सौरभ कुमार ने कहानी और गतिविधियों के जरिए सीखने का महत्व समझाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो० मनीर अंसारी, सहायक अध्यापक मो० नेयाज़ उद्दीन, रेणु कुमारी, सहायक अध्यापिका एवं शिक्षा समिति के सदस्यगण मो० ज़ावेद अंसारी, अध्यक्ष, नौशाबा प्रवीन, संयोजिका आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें