गिरिडीह स्थित सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण सह मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा और जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

साथ ही स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कल्पना सोरेन ने बच्चों और पौधों की देखभाल को समान बताते हुए स्कूल की सफलता की सराहना की, वहीं उपायुक्त यादव ने गरीब तबके के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने पर खुशी जताई।













